चंदौली, नवम्बर 20 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में गुरुवार को विज्ञान एवं गणित मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम विकास मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक और गणितीय प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर के विद्यालय परिसर में रचनात्मकता और नवाचार का संदेश दिया। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, जल संरक्षण, स्वच्छ तकनीक और दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने वैज्ञानिक रूप से सशक्त, नवोन्मेषी और समाज उपयोगी प्रोजेक्ट्स के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। परिणाम घोषित होने पर कक्षा 10 के इन्द्रबहादुर ने अपने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के दम पर प्रथम स्थान हासिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.