छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप की वीरता को किया नमन
मिर्जापुर, मई 10 -- मिर्जापुर। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर, बरकछा स्थित नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल की ओर से 'प्रतिज्ञा : पूज्य वीरों को नमन' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के उन महान वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान से भारतीय इतिहास को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के साथ महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज तथा गुरु गोबिंद सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। समारोह में महाराणा प्रताप के प्रारंभिक जीवन एवं संघर्षों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- युवाओं के प्रेरणा स्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.