बागपत, अप्रैल 14 -- सेंट आर वी कॉन्वेंट स्कूल जिवाना में सोमवार को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक बैसाखी पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराग जैन, विद्यालय निदेशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य निर्दोष शर्मा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ के विभाग संयोजक प्रथम जैन द्वारा संयुक्त रूप से गुरु गोविंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने बैसाखी का महत्व दर्शाते हुए, इस पर्व से जुड़ी कविताएं, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। रक्षित, युवराज, अक्षित, अवनी,अंशिका, वाणी, आराध्या, अविष्का, काव्या आदि ने पंजाबी संस्कृति को दर्शाने वाला रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल की निदेशिका चारू जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारे देश की समृद्ध संस्कृति,सभ्यता और परंपराओं को जोड़ने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.