गाजीपुर, जनवरी 24 -- खानपुर। बसंत पंचमी पर दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल अनौनी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन और पूजन-अर्चन किया गया। प्रधानाचार्य प्रोमिला पाण्डेय की देख-रेख में छात्र-छात्राओं ने सांगीतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां शारदे की वंदना वीणा वादिनी वर दे.... और हे शारदे मां.... की प्रस्तुति देकर विद्यालय के बच्चों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद ऋतु गीतों और पारंपरिक होली गायन हुआ। इस मौके पर राजेश पाण्डेय, अवधेश, रूपेश, विनीत, श्वेता, सावन, संदीप, संतोष, रोहित, रंजना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...