बिजनौर, दिसम्बर 9 -- मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कोतवाली में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 93 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 108 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया। सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चली इस प्रतियोगिता में छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। तीन राउंड में आयोजित परीक्षा के बाद परिणामों की घोषणा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी हेतु चयनित सभी पांचों छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से मॉडल बनाने के लिए तीन-तीन हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.