पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। समाधान विकास समिति की ओर से विश्व खाद्य सुरक्षा एवं महासागर दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किए। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवांगी, आराध्या, दिव्यांशी, अभय, दिव्यम, अनैशा और परी ने श्रेष्ठता दिखाई। पूर्व एकेडमिक परसन अमित शर्मा ने बताया कि शुद्ध पौष्टिक और मिलावट रहित भोजन हर नागरिक का मूल अधिकार है। यह हम सबका कर्तव्य है कि खाद्य सुरक्षा के प्रति सजग रहे और समाज को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक करते रहे। प्रतिवर्ष खाद्य सुरक्षा दिवस सात जून को मानते हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध भोजन सुरक्षित जीवन की कुंजी है। भोजन संबंधी अच्छी आदतेँ जैसे सुरक्षित ढंग से भोजन पकाना, स्वच्छता अपनाना, सुरक्षित एवं ताजा खाद्य सामग्री खरीदना, खरीदने से पहले ...