प्रयागराज, अप्रैल 4 -- कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की ओर से शनिवार को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पोस्टमार्टम हाउस का भ्रमण किया। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रताप सिंह ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को मृत्यु के वास्तविक कारणों की वैज्ञानिक तरीके से पहचान करने में सक्षम बनाना है, जिससे माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया में पीड़ितों को उचित न्याय दिलाने में सहायता मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...