पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। एसएन इंटर कॉलेज में पब्लिक हेल्थ एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ.जावेद अहमद ने इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट थिनिंग एजेंट्स तथा करेक्शन फ्लूड रिमूवल केमिकल्स के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र इन रसायनों की गंध सूंघकर नशा करने का प्रयास करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। जागरूकता कार्यक्रम के बाद विद्यालय में एक रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं हाथों में नशा मुक्ति के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य साजिद अली खां, डॉ. तसलीम हसन खां, इफ्तिखार अहमद, शाहिद खां, इंतज़ार खां, तारिक मकबूल, लईक अहमद, इफ्तिखार अली खां,हनीफ खां, फिरोज़ खां, रहीस उद्दीन, अब्दुल अलीम खां आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.