मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढने जाएंगे, पढ़ी लिखी नारी घर की उजियारी, नारे के साथ कंपोजिट विद्यालय मुंशीपुरा पशु हास्पिटल कालोनी के बच्चों और शिक्षकों ने बुधवार को स्कूल चलो रैली निकाली। नगर के मुंशीपुरा से काली चौरा होते हुए आजमगढ़ मोड़ हाईिडल कालोनी में भ्रमण कर बच्चों और शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील किया। पूर्व एआरपी चन्द्रधर राय ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश, एमडीएम, डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को 1200 रूपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। साथ ही कायाकल्प के बाद विद्यालयों की भौतिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। रैली में एसएमसी अध्यक्ष पप्पू वर्मा, शिक्षिका निर्मला देवी, सोनम श्रीवास्तव, राधा सिंह, संगीता राय, एसएमसी सदस्य विनीता, भोला, दीपू सहित...