लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- कंपोजिट विद्यालय कुकरा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही कबड्डी, खो-खो और दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बालिकाओं ने नारी शक्ति से संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर हेडमास्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा, मीना मंच सुगमकर्ता अकदीप कौर, सह सुगमकर्ता अरविंद वर्मा, एहतिशाम खान, मोहम्मद इस्लाम सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.