छात्र-छात्राओं ने जिज्ञासा से देखा भगवान शिव की पांडुलिपियां
प्रयागराज, अगस्त 13 -- राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय की ओर से गुरुवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज भगवान शिव पर आधारित पांडुलिपियों की चित्र प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि इविवि के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हरिदत्त शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विश्वनाथ अष्टक, शिव पुराण, शिव संहिता, अर्धनारीश्वर स्तोत्र, महाकाल सहस्त्रनाम, शिव सहस्त्रनाम, गिरिजा दशक व गंगा पर आधारित दुर्लभ पांडुलिपियां शामिल रहीं। इन पांडुलिपियों को शोध छात्र-छात्राओं ने ना केवल जिज्ञासा से देखा बल्कि उनमें लिखित अंश को अपनी-अपनी डायरी में नोट भी किया। मुख्य अतिथि ने शोधार्थियों व आचार्यों से पांडुलिपि पुस्तकालय का भ्रमण करने का अनुरोध किया। ताकि शोध से संबंधित पांडुलिपियों का अध्ययन कर शोध कार्य को आगे बढ़ाएं। प्रदर्शनी के दौरान 'भारतीय संस्कृति में शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.