अमरोहा, दिसम्बर 15 -- जोया। डीएस पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस के काम करने का तरीका जाना। पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से देखा व पुलिस अफसरों से सवाल भी किए। पुलिस ने छात्रों को सुरक्षा का अहसास कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने छात्रों को पुलिस की भूमिका और चुनौतियों के बारे में बताया। छात्रों को पुलिस को अपना दोस्त मानने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ साझा करने की सलाह दी। यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि यातायात नियमों का पालन किसी डर या भय से नहीं, बल्कि मन से करें। सभी लोग सड़क पर यात्रा करते समय नियमों ...