हरिद्वार, मार्च 17 -- सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहालकी किशनपुर में मंगलवार को बीएड संकाय ने योगाभ्यास कराया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को योग का महत्व, वैज्ञानिक आधार और इसकी उपयोगिता से रूबरू कराया गया। संयोजक बीएड प्रवक्ता सरिता चौहान और अंग्रेजी प्रवक्ता मोनिका शर्मा ने बताया कि योग भारत की 5,000 वर्ष से अधिक पुरानी विधा है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का समग्र विज्ञान है। उन्होंने बताया कि संस्कृत शब्द 'युज' से बने 'योग' का अर्थ है-जुड़ना या एकाकार होना। यह शरीर और मन के संतुलन को स्थापित करता है। महाविद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव राणा नंदलाल, उपसचिव ललित चौहान, कोषाध्यक्ष बलदेव और सदस्य रामकुमार का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्या डॉ. दीपा, प्रवक्ता डॉ. श्वेता कुशवाह, डॉ. नर्मदा रावत और अर्पित ने भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.