जौनपुर, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गड़ेरिहा स्थित श्री जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान पर शनिवार धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने संगीत, गीत, नृत्य, नाट्य कला, रामायण प्रस्तुत किया। जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए। अतिथि विधान परिषद सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उमेश द्विवेदी रहे। प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता ने आगंतुकों को साल और मोमेंटो भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर प्रधानाचार्य अंकला गुप्ता, डायरेक्टर हेमंत गुप्ता, जयंती यादव, शार्दुल सम्राट सिंह, राम दुलार यादव, देवेंद्र सिंह, राजमणि गौतम, रामपाल पाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.