उरई, मार्च 18 -- कालपी। सामाजिक संस्था पुरवार पोरवाल सेवा समिति कालपी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र,छात्राओं ने गीत गजल, नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। व्यास भवन सदर बाजार कालपी में आयोजित समारोह का संचालन करते हुए विशाल पोरवाल मेडिकल ने कहा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का त्योहार है। तथा मेल मुहब्बत का पर्व है। व्यापारी नेता राम प्रकाश पुरवार ने बताया कि होली पर्व को बनाया तथा यह बुराईयों को दूर करने तथा अच्छाईयों का पर्व है। आयोजित समारोह में अपर्णा पुरवार, पुष्पा पुरवार, ममता पुरवार, वीना पोरवाल, उषा गुप्ता पुरवार, उषा पुरवार, शशिकांता पुरवार, पूनम पुरवार (टनों बुआ), रेनू पुरवार, अभिलाषा पुरवार, कीर्ति पुरवार, साधना पुरवार, भगवती पुरवार, मिलन पुरवार, अजना पुरवार, मुक...