भागलपुर, मार्च 11 -- मुरारका कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मंगलमय को स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गोद लिए हुए गांव गंगापुर में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर उसके महत्व को बतलाया। गांव में जहां भी गंदगी थी वहां छात्र-छात्रों ने सफाई की और स्वच्छ रहने के लिए आवश्यक उपाय बताकर उसके महत्व को समझाया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को गंगापुर गांव के लिए रवाना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...