छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया
रुडकी, मार्च 26 -- क्वांटम विश्वविद्यालय के वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय स्पोर्ट्स फेस्ट उड़ान 2026 का गुरुवार को समापन हुआ। खेल, जुनून और जीत के इस महाकुंभ में देश भर के 40 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। कई दिनों तक चले इस आयोजन में 25 से अधिक खेल विधाओं का सफल संचालन किया गया। एथलेटिक्स, रिले रेस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान न केवल व्यक्तिगत कौशल बल्कि टीम वर्क और समन्वय की मिसाल भी पेश की गई। कुलपति प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि उड़ान केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का परीक्षण मंच है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.