अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा। द आर्यंस स्कूल जोया के जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को श्योनाली में संचालित एक होटल में खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश संग हिस्सा लिया। खेल के साथ ही अन्य मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल रहे। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर प्रोत्साहित किया। वि‌द्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट, गौरव चौधरी एवं प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...