मैनपुरी, फरवरी 17 -- क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को साइबर थाना व महिला थाना का विजिट किया। छात्रों ने सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह व कार्यक्रम अधिकारी डा. जयप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में सुरक्षा व नैतिक मूल्यों व हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा व शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समस्या आने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साइबर थाना में तैनात मनोज सक्सेना, जोगिंदर चौधरी, विपिन यादव व गौरव कुमार ने साइबर सुरक्षा साइबर क्राइम के विषय में जानकारी दी। वहीं महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर कमलेश, अंजना, कुमकुम व ओमप्रकाश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...