छात्र-छात्राओं ने किया यहां जैव विविधता का अध्ययन
धनबाद, अगस्त 27 -- आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर के प्राणिविज्ञान सेमेस्टर 8 के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को मैथन डैम का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। यहां जैव विविधता का अध्ययन किया। जूलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ रवि रंजन के नेतृत्व में छात्रों ने मैथन डैम के समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र का बारीकी से देखा। भ्रमण के दौरान छात्र डीवीसी के फिश फार्म पहुंचे। फार्म के मैनेजर ओपी हेम्ब्रम ने छात्रों को मछलियों में प्रेरित प्रजनन की आधुनिक तकनीकों की विशेष जानकारी दी। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, हैचरी प्रबंधन और मत्स्य पालन की बारीकियों को लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से समझाया। मौके पर कुमार बीएड कॉलेज, धनबाद के सहायक प्राध्यापक कृष्ण चंद्र राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.