चित्रकूट, मार्च 11 -- चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को कुलगुरुप प्रो आलोक चौबे ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा प्रचुर मात्रा में विद्यमान है। धर्मनगरी चित्रकूट ज्ञान और अध्यात्म की पावन भूमि है, जिससे यहां की शैक्षणिक गतिविधियों को एक विशिष्ट ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने अधिष्ठाता प्रो सूर्यकांत चतुर्वेदी व प्रो अमरजीत सिंह के साथ विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में फ्लोटिंग सिटी मॉडल के लिए छात्रा सांभवी सिंह गौर प्रथम, आंचल द्विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.