आजमगढ़, सितम्बर 29 -- आजमगढ़,संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर की ओर राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण के लिए सोमवार को सुबह रवाना हुए। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य की विधायी व्यवस्था,संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं के व्यावहारिक स्वरूप से परिचित कराना था। विधानसभा शैक्षणिक भ्रमण कर शाम को लौटने के बाद छात्रों ने अपने अनुभव को साक्षा किया। विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन का अवलोकन किया और प्रदेश की विधायी प्रक्रिया,विधानसभा की कार्यप्रणाली,सदन की संरचना और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर ...