छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,परीक्षाफल में गड़बड़ी का लगाया आरोप
रामपुर, मई 24 -- राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन व परिणाम में पारदर्शिता का अभाव है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि एबीसी आईडी के कारण परीक्षाफल खुल नहीं पा रहा है। पहले सेमेस्टर की परीक्षा होने के बाद तुरंत दूसरे सेमेस्टर के फार्म भरवा लिए गए। जिस कारण बच्चों को पढ़ाई करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। शिक्षक व पाठ्यक्रम के अभाव के कारण अधिकतर बच्चों की बैक आई है। भयंकर गर्मी में परीक्षाएं हुई हैं। वही परीक्षा के दौरान पानी व हवा की भी उचित व्यवस्था नहीं कराई गई थी। कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.