छात्र-छात्राओं ने एक-स्वर में गाया वंदे मातरम्
बिजनौर, सितम्बर 25 -- भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सामूहिक गान का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से एक-स्वर, एक-साथ, एक-लय तथा एक-समय में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् गाया। प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता मेघा अग्रवाल ने वंदे मातरम को आजादी के समय का प्रेरणा दायक गीत बताते हुए कहा कि यह गीत हमारी मातृभूमि का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करता है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.