बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- तहसील क्षेत्र के राजघाट स्थित रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरफ की टीम ने आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। एनडीआरएफ टीम ने बाढ़, भूकंप, ट्रेन दुर्घटना और रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी, परमाणु जैसी आपात स्थितियों में त्वरित राहत व बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। साथ ही रबर बोट, रोप रेस्क्यू तकनीक, मलबे में खोज और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में भूकंप से बचाव की बताई तरकीब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.