छात्र-छात्राओं को सिखाए आधुनिक तकनीक के गुर
हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी,संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नई तकनीक एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एनएस बनकोटी ने विद्यार्थियों को नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तर दायित्व को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। सेल के संयोजक डॉ.नवल किशोर लोहनी ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की किरण जोशी ने लैंगिक समानता पर जानकारी दी। कार्यशाला में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. मनीषा बिष्ट, प्रो. नंदन सिंह कार्की, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. चारु ढौंडियाल, डॉ. सुबोध श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.