रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। यूएसनगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला में रविवार को फिट इंडिया अभियान के तहत युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विविध स्वास्थ्य वर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत योग सत्र आयोजित किया गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल, गुरुनानक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पीएसी 31वीं और 46वीं बटालियन के जवानों ने भागीदारी की। 275 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। योग सत्र का आयोजन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत के निर्देशन में पारंपरिक भारतीय खेल मलखंभ का आकर्षक और रोमांचकारी प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने छात्र-छात्राओं और लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.