छात्र-छात्राओं को शिक्षा में डिजिटल माध्यम समझाए
आगरा, अगस्त 10 -- सोरों स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लर्निंग एवं यू राइज पोर्टल विषय पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने, उत्तर प्रदेश सरकार के यू-राइज पोर्टल की विभिन्न सुविधाओं एवं उसके प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। प्रधानाचार्य ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग के महत्व, ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों तथा यू-राइज पोर्टल के सही उपयोग के संबंध में जानकारी दी। आजादी के पर्व को समर्पित तिरंगा आधारित रंगोली, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, एक भव्य प्रदर्शनी का भी विशेष आयोजन हुआ, इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- कैंब्रियन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.