लखीमपुरखीरी, मई 6 -- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खीरी टाउन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.दिव्यांशू सिंह के सानिध्य में योग वेलनेस सेन्टर खीरी टाउन के योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार वर्मा व योग सहायक सीमा देवी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खीरी टाउन प्रथम में योग शिविर का आयोजन किया। विद्यार्थिंयों को विभिन्न योगासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, उत्कटासन, दंडासन,तितली आसन,वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। प्रधानाध्यापिका रिहाना खातून सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...