गढ़वा, अप्रैल 2 -- खरौंधी। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां में गुरुवार को कक्षा पहली और दूसरी के 48 छात्र-छात्राओं के बीच जूता-मोजा सहित दो सेट स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुहब्बत हुसैन और प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह की उपस्थिति रही। ड्रेस वितरण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए ड्रेस और जूते-मोजे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और उनकी उपस्थिति नियमित होगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरकार की यह योजना बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ड्रेस वितरण से बच्चों में समानता की भावना विकसित होती है। उसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.