भागलपुर, अक्टूबर 7 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स की भागलपुर इकाई द्वारा दरबारी सिंह मध्य विद्यालय, सुल्तानगंज में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं को स्काउट एंड गाइड्स का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक आदित्य राज और मुस्कान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भावानंद सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधिया किसी भी विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण लेकर लौटे छात्र-छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...