पीलीभीत, अगस्त 14 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिड डे मील उपयोगार्थ विद्यालय में ही बर्तन मुहैया कराये जाने के कड़े निर्देश दिए। ऐसे में कोई छात्र-छात्रा घर से विद्यालय में बर्तन नहीं ले जा सकेंगे। छात्र-छात्राओं को पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले भर के मान्यता प्राप्त विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जाए और मान्यता किन मानकों पर दी गई। इसका परीक्षण कराया जाए। अगर मानकों के विपरीत कोई मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहा है, तो उसे तुरंत बंद करा दिया जाए। परिषदीय स्कूलों में बाउंड्रीवॉल बनाए जाने के भी निर्देश दिए। जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक सुपर मॉडल स्कूल तैयार किया जाए। ललौरीखेड़ा...