पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के एकता गीत के साथ किया गया। शिविर में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को मतदान के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक नागरिक का मतदान करना न केवल अधिकार है। बल्कि यह एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें, जिससे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.