छात्र-छात्राओं को बैंक योजनाओं के बारे में दी जानकारी
पीलीभीत, मई 17 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं को एसबीआई बैंक से संबंधित जानकारी दी गई। जन जागरुकता के तहत एसबीआई बैंक मुख्य शाखा पीलीभीत से विवेक राम ने बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओं से साझा की। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने विचार व्यक्त किए। बैंक अधिकारियों ने बैंक अकाउंट, जीवन बीमा कवर एवं योनो ऐप बैंकिंग के बारे में सरल शब्दों में जानकारी प्रदान कर छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के बारे में नई जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण, प्रोफेसर प्रणव शर्मा, डॉ.राखी मिश्रा, डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. अनुपम पांडेय, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. दुर्गेशधर द्विवेदी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.