लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- इंडो-नेपाल बॉर्डर के चंदनचौकी स्थित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान के संचालित इस विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आलोक मिश्रा, एसएसबी इंस्पेक्टर राजेश कुमार तोमर और एसबीआई के अकाउंटेंट अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आदिवासी छात्राओं द्वारा समारोह में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें कक्षा 8 में लक्ष्मी, कक्षा 7 में रिया और कक्षा 6 में सुरक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल15 छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्योमेट्री बॉक्स और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.