बागपत, अप्रैल 30 -- चांदीनगर। खटटा प्रहलादपुर के देवनागरी इंटर कॉलेज में बुधवार को योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को योग के प्रति जागरूक किया गया। रवि शास्त्री ने कहा कि मन के दोषों को रोकना योग है। अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास, आसन, प्राणायाम आदि को शामिल करना होगा। बड़ौत में आयोजित होने वाले संस्कार शिविर के लिए नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलेरा, भगवती इंटरनेशनल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल गौना, वेद विद्या मंदिर कॉलेज ललियाना, ग्रीन वैली नेशनल स्कूल मुकारी, इंदिरा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मुकारी, श्री सत्य हरिश्चंद्र हाई सेकेंडरी स्कूल चमरावल आदि में भी जनसंपर्क किया गया। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में शिक्षकों का नि:शुल्क योग शिविर 5 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...