छात्र-छात्राओं को बताए महिला और बाल सुरक्षा के अधिकार
बागेश्वर, अगस्त 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरना कमस्यार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं को बेटियों को समान अवसर देने, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के साथ बाल संरक्षण व महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चार्ट प्रदर्शनी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बाल सुरक्षा कानून और नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही महिला, चाइल्ड और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाइजर शाहीन, वन स्टॉप सेंटर की जिला प्रबंधक षष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.