काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम काशीपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने को स्कूली बच्चों के लिए एसटीपी प्लांट विजिट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लिटिल स्कॉलर और गुरुकुल विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल संस्थान/पेयजल विभाग द्वारा संचालित 10 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), धोबीघाट, अल्लीखां का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सीवेज ट्रीटमेंट की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेयर बाली ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन या नगर निगम के प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता और विशेष रू...