छात्र-छात्राओं को फास्ट फूड छोड़ मौसमी फल अपनाने का दिया संदेश
रायबरेली, जुलाई 8 -- रायबरेली। बीएसएस पब्लिक स्कूल में मैंगो व येलो डे का आयोजन किया गया। बच्चों में लगातार बढ़ रही फास्ट फूड की लत और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके विपरीत व हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक कर बच्चों को प्राकृतिक व पौष्टिक भोजन का महत्व बताया गया। विद्यालय प्रबंधन ने मौसमी फलों में पाए जाने वाले आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार ताजे फल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कैसे फास्ट फूड हमारे शरीर को अंदर से कमजोर करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.