पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। नगर के एक बारात घर में मरौरी ब्लॉक क्षेत्र की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूलों में गुणवत्ता परक शिक्षा देने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार दिया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने उन्मुखीकरण कार्यक्रम के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, नोडल अध्यापक और प्रधानाध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीएसए रोशनी सिंह, सभासद सुनीता सिंह, शिक्षिका रजनी जौहरी समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...