छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड-बैड टच की दी जानकारी
शामली, सितम्बर 29 -- शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में व्यवहारिक जानकारी देते हुए किसी भी असहज स्थिति में बिना डरे अभिभावकों या शिक्षकों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में स्काउट प्रभारी अनिल कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून के तहत 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। विद्यार्थियों को शारीरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना अथवा गलत व्यवहार होने पर चुप न रहने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- पाक्सो एक्ट के प्रति विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.