छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर वन्य प्राणी सप्ताह समापन
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- कालागढ़ टाइगर रिजर्व तथा वाइल्डलाइफ वेलफेयर फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से समारोह आयोजित करके वन्य प्राणी सप्ताह का समापन किया। बुधवार को गांव भोगपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने वन एवं वन्य प्राणी विषय पर अनेक मनमोहक तथा संदेशात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने प्रकृति आधारित गीत, कहानी और चित्रकला प्रतियोगिता में शिरकत की। दूसरी ओर पाखरो रेंज के गांव रामजीवाला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वाइल्डलाइफ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। इसके बाद गांवों के विभिन्न इलाकों में जागरूकता रैली निकालते हुए स्वच्छता अभियान चलाया तथा कूड़े का निस्तारण करके वन्य प्राणी सप्ताह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.