रुडकी, अप्रैल 10 -- लंढौरा, संवाददाता। चमन लाल महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार और योग प्राणायाम से हुई। स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव रकम पाल सैनी, ट्रेनर अब्दुल रहमान ने छात्र-छात्राओं को लाठी चलाना, लाठी से स्वयं की किस प्रकार रक्षा कर सकते हैं, उसके बचाव के तौर तरीके भी समझाए। साथ ही प्रतिकूल दिनों में छात्र- छात्राओं को तंबू कैसे लगाते हैं इसका प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ के पत्तों से बनी हुई वस्तुओं के विषय में भी प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.