मेरठ, अप्रैल 22 -- केके पब्लिक स्कूल में अर्थ-डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए सदनवार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पृथ्वी संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और वृक्षों के कटान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टैगोर सदन ने प्रथम, गांधी सदन ने द्वितीय तथा सुभाष सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व डॉ. उत्तम सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ई. फ्रांसिस, रश्मि त्यागी, अंबिका त्यागी आदि रहे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: जेएनवी में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर पृथ्वी की रक्षा का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्राओं ने बनाए मॉडल व पोस्...