आगरा, मार्च 20 -- उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अमन जन सेवा समिति के द्वारा एंग्लो इंडियन हायर सैकेंडरी स्कूल हलवाई की बगीची में पर्यावरणीय जन जागरूकता सेमिनार व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक रोहित ने किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा, वैज्ञानिक सहायक क्षितिश पटेल और अनुश्रवण सहायक सुनील कुमार मौजूद रहे। क्षेत्रीय अधिकारी ने छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को बताया कि हमको निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। साइकिल और इलेक्ट्रानिक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतिभागी छात्रों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एडवोकेट अरविंद शर्मा, शिवम यादव, ...