लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- लखीमपुर। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर में बैंक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रबंधक अंशुल शुक्ला और अवनीश अवस्थी ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। इसके बाद अधिकारियों ने अपने हाथों से बच्चों को कॉपी, पेन और अन्य जरूरी सामग्री दी, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर अंशुल शुक्ला ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा में योगदान देना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं अवनीश अवस्थी ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.