हापुड़, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित राज्य कौशल विकास निधि योजनान्तर्गत अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण के तत्वावधान में डूहरी पब्लिक इन्नोवेटिव टैक्निकल इनिशिएटिव सोसाईटी द्वारा संचालित संस्थान इन्दिरा गांधी नेशनल आईटीआई दिल्ली रोड हापुड़ में आईटी, आईटीईएस के लिए लक्ष्य आवंटित किया गया। जिसमें छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।उक्त जानकारी देते हुए इन्दिरा गांधी नेशनल आईटीआई दिल्ली रोड हापुड़ के चेयरमैन (डॉ.बीएस तोमर ने बताया कि विशेष प्रावधान में प्रशिक्षण के लिए 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित एवं 5 प्रतिशत सीटें दिव्यांगजन के लिए आरक्षित हैं। बीपीएल एवं जीरो पॉवर्टी श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क है। उक्त प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की...