कटिहार, मई 14 -- समेली, एक संवाददाता मध्य विद्यालय छोहार के छात्र-छात्राओं के बीच नशा के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक गजेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विधालय खैरा के बीके अमन भाई ,सुनील कुमार शर्मा के द्वारा छात्रों के बीच नशा मुक्ति सह जागरूकता अभियान का सफल आगाज किया गया। छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।उन्हें जीवन में नशा से बचने के लिए कई तरह के टिप्स बताए गए। छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन देने हेतु गतिविधि कर छात्रों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया । छात्रों को बताया गया कि इन दोनों सुखा नशा का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ते सुखा नशे की चपेट में खासकर युवा पीढी ही आ रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि छोटे-छोटे...