छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
बिजनौर, मार्च 24 -- चांदपुर। सोमवार को गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली विचार संगोष्ठी हुई। प्राचार्या प्रो. साधना ने नशे के घातक परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें न केवल स्वयं नशे से दूर रहना है, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार वर्मा ने नशे को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताया। कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इंस्टाग्राम, व्हाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.