मऊ, जनवरी 8 -- घोसी। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज में गुरुवार को नशा मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो.वंदना पाण्डेय ने नशे से मुक्ति की शपथ दिलाते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवं अपने आस पड़ोस और मित्रों को नशे से सावधान रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इस दौरान डॉ.धनंजय शर्मा, डॉ.नवनीत उपाध्याय, नितिल कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ जयसवाल, चंदन कुमार मिश्रा, संजय चौरसिया, राहुल त्रिपाठी, चंद्रकेश पांडेय, शंभूनाथ के साथ ही अन्य शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.